बे-बजह ही आँखों में एक ख्वाब पाले बैठा हूँ,

क़तरा-क़तरा इश्क़ का कुछ यूँ संभाले बैठा हूँ,

कहते हैं ये लोग अब बड़ा ख़ुदग़र्ज़ हूँ मैं,

मैं तो बस इस दिल में तुमको संभाले बैठा हूँ।। 


आँखों में अक्स तुम्हारा हर लम्हा रहता है

अश्क का क़तरा कुछ यूँ तग़ाफ़ुल करता हूँ,

आई है वस्ल की ये रात आज अचानक

मुख़्तसर न हो ये भी इस बात से डरता हूँ।।