ये जो ज़िन्दगी है इसमें पैमाइश नहीं चलती
इसमें हर किसी की फरमाइश नहीं चलती,
जबसे तुमको देखा है दालान में, जाने क्यों
आँखों में अब कोई ख़्वाहिश नहीं सजती,
कहने को खुद को बैरागी ही कहता हूँ सबसे
मगर उलझनों के दौर में दिल की नहीं चलती,
शायद खुदा भी यहीं मात खा गया होगा
तभी तो, प्रेम के रोग में दुआ भी नहीं लगती।।
#मलाल
