प्रेम का आदमी का विद्रोही होना स्वाभाविक है, और वो अराजक भी हो सकता है। लेकिन ये जरुरी तो नहीं की प्रत्येक को विद्रोही बना दे! कुछ होते हैं जो प्रेम हो जाने के बाद भी बस या ट्रेन में सीट के लिए झगड़ा करने से डरते हैं, डरते हैं कि कहीं ट्रेन लेट न हो जाए क्योंकि अगर लेट हुए तो ऑफिस में उनके सामने डांट खानी पड़ेगी, काम जल्दी ख़त्म करते हैं क्योंकि अगर लेट पहुँचे तो बीबी से कहीं झगड़ा न हो जाए, दिन में कई बार फ़ोन की तरफ देखते हैं कि कहीं माँ का फ़ोन न आ रहा हो।

  वैसे तो प्रेम को परिभाषित करना कठिन नहीं है मगर उसे महसूस कर लेने में ही स्वर्ग है और वही उसके लिए निर्वाणा है। लेकिन फिर भी कहीं न कहीं उसके अंदर विद्रोह उठता है जो प्रेम के द्वारा दबा दिया जाता है। इस मायावी दुनिया का बस यही तो सत्य है जो सबको दिखाई नहीं देता, कुछ उस प्रेम को महसूस नहीं कर पाते तो कुछ उसे प्राप्त करने के बाद उसे समय नहीं देते और बस यहीं पर प्रेम को पराजय मिलती है।

"प्रेम को शब्दों में बयां नहीं किया जाता, ये तो वो खुशबू है जिसे बस महसूस किया जाता है।" काश...