इन्तजार!

कितना सरल सा शब्द है ना

देखने में, लिखने में, समझने में?


कभी कभी कोई उम्र गुज़ार देता है,

मगर इंतज़ार फिर भी पूरा नहीं होता,

कभी-कभी कोई थक हार जाता है

मगर इंतजार फिर भी अधूरा रहता है।


कितना सरल सा शब्द है ना,

देखने में, लिखने में, समझने में!


असल में इंतजार का मतलब नहीं होता

ये तो वो वरदान है जो मिला है कर्मो से, 

जहाँ साथ बिताये गए हर उस पल की

अच्छी-बुरी तमाम यादें साथ होती हैं,

बिलकुल वैसे ही जैसे तुम साथ हो मेरे। 


कितना सरल सा शब्द है ना,

देखने में, लिखने में, समझने में!


प्रेम में ये शब्द चकोर की तरह है

जो राह तकता है चाँद की चांदनी की,

बिकुल वैसे ही जैसे मैं तकता हूँ तुम्हारी,

मुझे इस बात का बिलकुल मलाल नहीं है

क्योंकि मैं जानता हूँ तुम हो सिर्फ मेरी

मेरी तमाम अच्छी-बुरी आदतों की तरह,


कितना सरल सा शब्द हैं न इन्तजार।।