मैं तो ठहरा मूढ़ जीव
फिरता यहीं निशाचर सा,
तुम आईं बन स्वर्ग अप्सरा
बन यही मानव सा,
मुंशी से था प्रेम तुम्हे
गोदान जुबानी याद था,
मैं तो ठहरा मूढ़ जी
किताबों से प्रेम तनिक न था,
तुमको जैसे देखा मैंने
लगा सरस्वती बैठी हैं,
प्रेम करा मुंशी से तुमने
मानवता का धर्म धरा,
सब कहते ये जीव निशाचर
पागल होगा इसका क्या?
सच कहते हैं!
जिसने तुमको पाया न हो
वो क्या जाने?
प्रेम नहीं ये अमित छाप है
मन के भीतर,
तुम तो रहती हृदय के भीतर
अब जहाँ है प्रेम भरा,
तुम तो मेरी पहली पुस्तक
तुम मेरी आधारशिला।।
