कह रही लेंस की जुबानी है ,
हर तस्वीर इक कहानी है ,
सालो साल ना मिट सकेगी जो,
ऐसे इक दाग की निशानी है ।
इन तस्वीरों में पसरे उजाले ना देख ,
उंसके पैरों में पड़ गए छाले हैं देख ,
उजालों में तुझे धुंधला ही दिखेगा सब,
आंधियों से घर उजड़ा न दिखेगा तब ।
गर देखना है तुझे तो देख उन अंधेरो को,
वो कैसे रोक रही उगते हुए सवेरों को,
देखेगा तो दिखेगा इस मुल्क की अमानत,
हर तस्वीर में छुपा है हकीकत का भारत ।

