शरीफों सा इंसान मगरूर हो रहा

भगदड़ के नशे में क्यूँ चूर हो रहा

जीतने चला था सारी कुदरत को तू

अब इक वायरस से मजबूर हो रहा।

जलाये जंगल न जाने कितने तूने

रब की हर चीज पे तू क्रूर हो रहा

बन्द कर लिए उसने दरवाजे अपने

क्या भगवान तुझसे दूर हो रहा ।

अभी भी वक़्त है सम्हल जा तू

हर गुरुर तेरा चकनाचूर हो रहा

आके देख तो रब की पनाह मे

कैसे तेरा अरदास न मंजूर हो रहा ।