ये बारिश की बूदें ,
मानो गिरते हुए कुछ कह रही हैं,
जैसे लायी हो सुदूर से ,
मेरे महबूब का संदेशा चुपके से ,
जो मेरे कानों में धीमे से घुल रही हैं,
ये बारिश की बूदें
मानो गिरते हुए कुछ कह रही हैं ।
ये पानी की बूँदें ,
यहां की नही लग रही ,
उसके मन के आंसू सी हैं ,
सबको दिखती नही हैं ,
पर उसकी आँखों से झर झर बह रही हैं,
ये बारिश की बूदें
मानो गिरते हुए कुछ कह रही हैं ।
जाने कितने हैं ऐसे,
जो इन्हीं बूंदों से ही पैगाम भेजते हैं ,
अपने प्रियतम से मिलने के,
सूख चुके अरमान ढूंढते हैं,
उसका दिल भी ऐसे गीले होके,
ना जाने कितने अंगारे सह रही हैं ,
ये बारिश की बूदें ,
मानो गिरते हुए कुछ कह रही हैं।
सुना है मना है भीगने को,
कहीं बीमार न हो जाऊं,
बच के रहने को हैं सब कहते,
इस मौसम का शिकार न हो जाऊं,
पर ये बूंदे ही अब,
मुझ बीमार की दवा लग रही हैं,
ये बारिश की बूदें ,
मानो गिरते हुए कुछ कह रही हैं ।

