मैं न रहू तो भी अडिग रहना
मेरे संकल्प तू अटल रहना
न हिलना न झुकना
अंधेरो के सामने जले रहना।
धूप हो तो चल लेना नंगे पैर भी
पर मंजिल की ओर सफल रहना
अंत या शुरुआत जो भी हो सामने
दृढ रहके निश्छल रहना
मेरे संकल्प तू अडिग रहना
रास्ता न हो तो भी फिक्र नहीं.
बनके पगडण्डी एक प्रेरक रहना
अग्नि मे तू तपना
रातमे तू जगना पर न हो लक्ष्य धूमिल
तू ऐसे किलकित रहना
मेरे संकल्प अडिग रहना
जो अँधेरे मे हो उसे उजाला बाटना
नन्हे कदमो से रास्ता नापना
फूलों को छोड़ कांटो की और भी झांकना
मेरे संकल्प तू अडिग रहना।