बैठा हूं यूं अभी जैसे किसी का इंतजार हो
बरसों से ये दिल किसी के लिए बेकरार हो
चलते रास्तों पर ये लकीरें किसने खींची है
मैं अभी यहां हूं शायद वो वहां उस पार हो
ये रातें सिखलाती हैं उम्मीद के सही मायने
मेरी तरह इसे भी नई सुबह का इंतजार हो
बहती हवाओं में कितनी कहानियां गूंथी है
खूबसूरत तो इतनी है जैसे मौसम बहार हो
सिलवटें दीवार पे कुछ गहरे मालूम होते है
दुआएं इसकी मिले वो शक्स बख्तियार हो
सूखे पत्तों की तरह करवट लेती है जिंदगी
जैसे लम्हा- लम्हा इस जीवन का दुश्वार हो
