मुझे उसकी रुसवाई अच्छी नहीं लगती
रह-रह के ये तन्हाई अच्छी नहीं लगती

जिसने अब तक थामे रखा दामन मेरा
मुझको वो परछाई अच्छी नहीं लगती

उसकी सबात के चर्चे सारे जहां में है
मुझको वो घबराई अच्छी नहीं लगती

सपनों के दरिया से कबका निकला मैं
मुझको वो गहराई अच्छी नहीं लगती

मौत के सफर पर निकल पड़ी जिंदगी
किसी को बेवफाई अच्छी नहीं लगती