अंधेरों ने मुझसे कहा अंधेरा कहां है
जरा झांक के तो देख सवेरा कहां है

बे-अदब गुमान करती हो जमाल पर
बज्म-ए-दुनिया में तेरा चेहरा कहां है

दिल से रुखसत हुए तो जमाना हुआ
उस शख्स का अब वो बसेरा कहां है

शब-ए-सियाह में ही जमाने गुजर गए
उस नाजनी ने जलवा बिखेरा कहां है

तलब थी कभी मुझे जिस शक्स की
तसव्वुर में अब उसका चेहरा कहां है

दरिया सुनाती थी रवानी के किस्से 
ये समंदर उतना भी गहरा कहां है