फूलों से उसकी खुशबू अब चुराए कौन
दिल के हालात उसे अब समझाए कौन 

बिजली गिराती है उनकी नजरें मुझपर
मुझे उनकी नज़रों से अब बचाए कौन

आइना मुझसे बेजार है एक जमाने से
बज्म में मुझे खुदसे अब मिलाए कौन

वो छोड़ के गई तो तन्हाई सी छा गई
अंधेरे में मुझे रास्ता अब दिखाए कौन

सांसें गवाह है मेरी पहली मुहब्बत की 
दिल की धड़कन उसे अब सुनाए कौन।