मैं मैं नहीं रहा जिस मैं को लेकर आया था
क्या हुआ उस मैं को, जिसने मुझे बनाया था
मैं की आंखों से कहीं ओझल हो गया हूं
मैने मैं की आंखों में कभी कशिश भी देखी थी
मैं से मिले अरसों हो गया,न जाने अब वो कहां है
मैं की कोई चिट्ठी भी आए तो सुकून दे जाए
पर मैने जिश्म को डाकघर होने ही नही दिया
पर मुझे अब समझाए भी कौन, मैं जो नहीं है
तो बहुत खालीपन है यह जीवन,शरीर का मरण
खालिस है दिल में,और क्या चाहता है ये मन।
