एक वीरान से कमरे में जहां खामोशी की गूंज है
मैं हूं,कुछ दवाइयां हैं,और ये गमगीन रैना है
हम सबको किसिका इंतजार है
ये खामोशी मेरे कानों में तन्हाई के तराने सुनाती है
शांति तो इतनी है की नींद नहीं आती है
दरीचों से किसी के झांकने की उम्मीद भी नहीं है
दीवारें खुद अपनी सिलवटों को छुपाने में लगा है
इस बज्म में हम सबको किसिका इंतजार है।

