दुखों के समंदर में गोते लगा रहे हैं
साहिल भी नज़रों से दूर जा रहे हैं
डूबा नही हूं की खुदको जान सकूं
हम अनजान से रिश्ते निभा रहे हैं
तन्हाई की चादर अभी भी साथ है
एकदूजे का साथ जोदेते आ रहे हैं
बेचैनी का ये धुआं बादलों जैसा है
पूरे आसमान पे ही छाते जा रहे हैं

