वो तो इस कदर जीना मेरा मुश्किल बना देती है
मै जिसको खंडर हूं बनाता, वो दिल बना देती है
जाने कितने जुगनू है पलते यादों की आग़ोश में
वो शब भर की तन्हाई को यूं महफिल बना देती है
करती रक्स ऐसे वो मेरी ग़ज़लों की पाज़ेब से
गर बे-बहर हो जाए तो उसे कामिल बना देती है
मै मर्ग - ए - तसव्वुर में जब खुद ही डूबने लगता हूं
बनके रेख़्ता वो हयात - ए - साहिल बना देती है
