हर रोज ख्वाबों का शजर लगता है
गांव भी हमारा अब शहर लगता है
हवाएं कितनी खुश हुआ करती थी
उन हवाओं में अब जहर लगता है
इंसा ही इंसान की फिक्र करता था
उसी इंसा से हमे अब डर लगता है
ये पगडंडी उसके घर को जाती थी
दफ्तरों का अब रहगुजर लगता है
धूप की चादर और छाया की नींद
सहरा में मीलों का सफर लगता है
पंछियां परदेस गई जबसे कितना
उदास ये आंगन ये घर लगता है

