पतंग जब भी कटके उसके छत पर गिरती थी
कुछ अल्फाज हवाएं भी साथ लिए चलती थी
किरणें घंटों लेटती थी उसकी छत के मुंडेरों पे
ये चांदनी भी उसकी चमक से खूब जलती थी
बातों से चाशनी गिरती जुगनू जुल्फ सजाते थे
बदहवास भरी ये जिंदगी बहारों में बदलती थी
एहसास इस दिल को कुछ नए-नए से होते थे
धड़कने उसको देखकर इस कदर मचलती थी
हवाओं में इत्र घुलता घटाओं में हल-चल होती
छत पर कदम पड़ते जब भीये शाम ढलती थी

