तिरी बात सबके दिलों को ही छलती
हवा भी तिरी जुल्फ से अब न जलती

मुसलसल मिरी आंख में तेरे सपने
तिरे स्वप्न में जान मेरी ये पलती

तुझे तीरगी में तिरा जान छोड़े
मुझे तो यही बात हरदम थी खलती

उसे याद सारा जमाना करे है
मिरी धड़कनों में दुआएं ही चलती

मिरी राह में रोशनी ना सही पर
मुझे इल्म था शब दिलों की है ढलती