ये सवाल मुझको खाये जा रही है
जिंदगानी मुझसे क्या चाह रही है
ऐसे हालात का गुनहगार कौन है
दिल-ए-नादान घबराये जा रही है
परछाई हूं खुद की परछाई का मैं
तजुर्बा मेरा मुझे बताए जा रही है
कैसी जिंदगी दी मुझे परमात्मा ने
जिसको छुओ मुरझाए जा रही है
सिर्फ मैं ही नहीं रहता अपने अंदर
चेहरा ये राज को छुपाए जा रही है
कोई अपना नहीं इस महफिल मे
तन्हाई मुझे ये सिखाए जा रही है

