आबुदाने की खोज में दरबदर भटकते हैं
आवारगी के मौसम अब कहां बदलते हैं

गुदाज है कल्ब-ओ-सीरत हस्त-ओ-पाय
सहरा सी धूप में यूंही पल-पल जलते हैं

उनकी इबारतों को सुनेगा कौन यहां पर
बारहा वे रंजोगम का सफर तय करते हैं

जिंदगी की कश्मकश को पीठ पे लादके
वे कांटों भरे रस्तों से नंगे पांव गुजरते हैं

रस्ते में दिखें तो उनपे भी प्यार बरसाना
मुंतजिर वे बच्चे इसी उम्मीद में रहते हैं।