धीरे धीरे आती नींद
आकर फिर गहराती नींद
नैनो में झूले सी डोलकर
अपना रंग जमाती नींद
कभी हंसाती कभी रुलाती
सपने खूब दिखाती नींद
दिन भर जो श्रम करते
उसको मीठी आती नींद
और जो आलस्य करता है
उसको खूब सताती नींद
सदा समय पर सो जागो
बात यही सिखाती नींद
- Abhinav ( @AbhinavSr )


