बांटकर रखा है खुद को हिन्दू - मुस्लिम में हमने.
क्यों न अब एक हो कर खुद को इंसान
लिखा जाये !
मिटा दें नफरतों की सब बीती कहानियाँ..
नए सिरे से मुहब्बतों का फिर हिन्दुस्तान
लिखा जाये !
गले मिलकर जलाएँ एकता के दीप दिलों में हम
अपने..
और अखंडता के कलम से मेरा भारत महान
लिखा जाये !
- Abhinav ( @AbhinavSr )

