रंग बिरंगे प्यारे सपने

सारे जग से न्यारे सपने

सबसे अलग हमारे सपने

हम सबको लगते अपने


लंबे सपने छोटे सपने

गोरे सपने काले सपने

खट्टे सपने मीठे सपने

सच्चे सपने झूठे सपने


कभी आसमां पर टेहलाते

कभी सितारों पर बैठाते

कभी घुमाते परी लोक तो

कभी चांद की सैर कराते


कभी उड़ाते बादल के संग

कभी दिखाते होली के रंग

कभी चढ़ाते ऊंचे पर्वत

देख सभी रह जाते दंग


सच्चे आकर रोज रात में

देते हैं हमको संदेश

अखिल विश्व में सबसे सुंदर

है अपना भारत देश ।


- Abhinav ( @AbhinavSr )