दूरी बनाए रखिये
तभी करीब आ पाएंगे
खुद भी संभले रहेंगे
आपके अपनें भी संभल पाएंगे
आहिस्ता सब बदल जाएगा
ये मसला भी संभल जाएगा
तूफ़ां को तुच्छ चुनौती समझें
ये वक्त भी निकल जाएगा
बात देश और समाज की है
बात सामाजिक लिहाज़ की है
दूर रह कर साथ आने के गीत गाएंगे
तो हम और आप जरूर संभल जाएंगे
~ अभिनव

