जो दुश्मनों ने करना चाहा
हमने खुद कर लिया
धर्म के नाम पर नफरत को
अपने घर कर लिया
कपड़े को भी बांटा
रंग को भी बांटा
खरीदारी भी बांटी
संग को भी बांटा
बांटा कुछ इस कदर
कि मोहभंग कर लिया
धर्म के नाम पर नफरत को
अपने घर कर लिया
जो दुश्मनों ने करना चाहा
हमने खुद कर लिया
- अभिनव
