जब पास होते हो

वो लम्हा कुछ कहता है

जब साथ होते हो

वो लम्हा बेनज़ीर है

कैद कर लूं

उस लम्हें को अपने सीने में

वो हर एक लम्हा

खूबसूरत तस्वीर है


इस लम्हें में

चिड़ियों की चहचहाट भी है

एक मधुर

गीत की आहट भी है

इस लम्हें में तू हर वक्त ज़िंदा है

इन एहसासों से मन मेरा परिंदा है


इस लम्हें में

ज़िंदगी का होना भी है

दूर हो कर भी

तेरी यादों में खोना भी है

ये लम्हा तेरे होने से खुशकिस्मत है

तेरे होने से ही ज़िंदगी की अज़मत है


यह हर लम्हा

एक मुकम्मल तहरीर है

कैद कर लूं

इस लम्हें को अपने सीने में

यह हर एक लम्हा

खूबसूरत तस्वीर है


~ अभिनव