मिट्टी से ही बना हूँ
मिट्टी में ही मिल जाऊँगा
एक दिन के लिए ही सही
तुम्हारे घर की रौशनी
और रौनक बन जाऊंगा
मुझे नज़रअंदाज़ ना करना
मुझे अपनाए रखना
इलेक्ट्रॉनिक दीये से
सस्ते में मिल जाऊंगा
एक दिन के लिए ही सही
जगमगाते पलों सा
एक खूबसूरत याद बन जाऊंगा
मिट्टी से ही बना हूँ
मिट्टी में ही मिल जाऊँगा
एक दिन के लिए आऊंगा
पर सब रौशन कर जाऊंगा
#अभिनव
