संगीत के तराजू में
"तुझको जो पाया" था।
कई "बीते लम्हों" में
हमें जीना सिखाया था।।
"यारो दोस्ती बड़ी ही हसीन" है
कुछ गीतों में हमे भी बताया।।
"आवारापन बंजारापन"
में भी,जीवन खूब बिताया ।।
"तू जो मिला" तो गीतों को
आवाज मिल जाती थी।
"लबों को" ना जाने
कुछ अनकही साज मिली थी।।
"आशाएं" भर दी थी
गीतों से बस,यूही तुमने।
"मैने दिल से कहा"
सुर को कुछ सरगम दी तुमने।।
अभिमन्यु सिंह
Poetry Dedicated to KK

