मेरे पास एक दिल है,
वो न होता तो खुशनुमा होता,
आँसुओ के पहनावे में दफन,
मेरा मैं ना होता,
वज़ूद मेरे सुकन का अब दर्दमंद सा है,
काश यूँ ना तुमपे आया होता,
अज़ब मासूम सा है,
दर्द का ये गज़ब कारोबार,
किस पे उठाओगे उंगली,
जब खुद से ही खरीदा होता.
उधार खर्चे पे ज़िन्दगी होती है बसर,
काश मेरा दिल मेरे पास ही होता,
मेरे न रहने से बरस जाओगे तुम,
एक ख्वाब तो मुझे बेचा होता,
रहने दो मेरे दिल को मेरे दिल के पास,
कहने तो दो. .
मेरे पास मेरा दिल है....