आओ होली में हर शब्द रंगे-
प्यार और मनुहार से,
भीग जाए अंतर्मन प्रेमल-
गुलाल की बौछार से,
ले नेह औ विश्वास का रंग ,
सभी रिश्तों को सजाएं,
अपने शब्दों पे चलो आज-
एक नया रंग चढ़ाये,
खुद सराबोर हो ख़ुशी से,
दूसरों की आँखों को भी-
ख़ुशी से गीला कर आएं,
ये रंगोत्सव का है पर्व चलो-
मन के सारे बैर मिटायें,
प्रेम की होलिका में
आज अहम की आहुति चढ़ायें,
आओ उल्लास के रंग उड़ेल-
सने प्रेमरंग से, हुल्लड़ मचाएं,
चलो सबको रंग आयें।