दर्द हो जब दिल की - गहराईयों में बसा, कोई खंजर सा शब्द - हो जब दिल में फँसा, प्यार का खूबसूरत सा कोई लम्हा - ज़ेहन में हो अटका, रूहानी जुड़ाव तलाशते - जब मन हो भटका, कोई चाँद सा चेहरा - ग़र ख्यालों में हो ठहरा, ख़ुशबू रुखसारों की - जब सबा़ के साथ हो महकती, किसी की आँखों की गहराई - पैमानों सी हो छलकती, एक आह,एक सिसकी - रूह में हो अटकी, सूकूं की कश्ती - न हो जब किनारोँ से लगती, जब कोईअधूरा साथ - हो नए साथ पे भारी, जब लगे जीने में दुश्वारी - कुछ कर गुज़रने की तड़प जब हो हर ख़ुशी पे भारी, कोई टकराव ग़र बन गया हो आरी, तब श़ायर की क़लम, दीवानों सी बहकती, हों जज़्बात कैसे भी, पर ग़ज़ल फूलों की खुशबू सी महकती, दिलवालों के दिलों पे, कभी रौशनाई, कभी शबनम;कभी मुस्कान, कभी आंसू बन के गिरती, कभी आह बन के, कभी चाह बन के सजती, एक शरारत है ग़ज़ल, एक हरारत है ग़ज़ल, जो दिल से दिल तक, पहुँचती, शायरों के दिलों में बसती, "पुरानी नहीं होती कभी, हमेशा नयी सी लगती"... ✍ "अभिलाषाविनय "