लौट आओ ना अपने शहर , बैगानो की बस्ती में कब तक रहोगें छोटा सा घर हैं यहाँ , मेजबां हो तुम कब तक वहाँ मेहमां बनकर रहोगें प्यार की इक रोटी ही बहुत हैं , कब तक वहाँ झूठे भोज करोगे लौट आओ ना अपने शहर , बैगानो की बस्ती में कब तक रहोगें जहाँ बना रहे तुम सपनो को बेच ईंट पत्थरो का महल क्या उस में कभी घर सा सुकून पाओगे दौलत के शिखर पर हो अभी, जरा कुछ पल इस शिखर को भुलाकर तो देखो वहाँ कोई अपना सा तुम ना पाओगें लौट आओ ना अपने शहर , बैगानो की बस्ती में कब तक रहोगें ..... - अभिलाषा रासौ 'राशी' ( @Rasho_Abhi )