इतनी बड़ी इस दुनिया में एक शहर तो ऐसा हो,


जहाँ सब कुछ मेरा, हर काम मेरी मर्ज़ी का हो,


वहाँ ना भूत का साया हो ना भविष्य की माया हो,


ना नौकरी की तलाश हो ना शादी ही एक लक्ष्य हो,


अपने मन का कोई काम हो और जब चाहो आराम हो,


सुंदरता जहाँ मेकअप से नहीं विचारों से निखरती हो,


खुशियों की रौशनी से आँखें सबकी चमकती हो,


रोज वहाँ भले नहीं रह पाती पर उस शहर में कभी छुट्टियां तो बिता पाती,


इतनी बड़ी इस दुनिया में कोई एक शहर तो ऐसा हो..