#चाँद_1
चाँद ना हो गया दुआओ का महल हो गया ।
लोग देख कर लम्बी उम्र मांग लेते है ।।
वो अपनी छत पर मैं अपनी छत पर ।
चाँद को देख कर नजर मिला लेते है।।
#चाँद_2
सुन लो ए जमाने वालो वो चाँद है उसे चाँद ही रहने दो ।
वो रोशन धरा को करता है उसे धरा को रोशन ही करने दो ।।
उसे अपना महबूब, अपना मामा और अपनी तन्हाई का हमदर्द तो ना बना ।
वो बस एक चाँद है सुन तु उसे बस चाँद ही रहने दे ।।