चलो एक बार फिर वो बचपन वाला खेला जाए । बारिशो में दोस्तो के संग फिर नहाने निकला जाए । फिर चलो किसी का टिफिन चुराकर सब मिलकर खा जाते है । कागजो की नाव बनाकर पानी दौड़ाया जाए, फिर एक कमल कागज वाला खिलाकर टीवी पर चिपकाया जाए । चलो फिर वो स्कूल वाला मुर्गा बनकर देखा जाए । कागजो का एरोप्लेन बनाकर दूर गगन में फेंका जाए । चलो फिर लड्डुओं को फिर चुराकर इल्जाम बहना पर लगाते है । अपनी छतों को फांदकर दोस्तो की छत पर कोई खेल खेला जाए।