चलो नफरत की एक दीवार बनाये
ऐसी की जिसे कोई मोहब्बत ना तोड़ सके|
चलो किसी को हिन्दू किसी को मुसलमान बनाये
ऐसे की वो फिर इंसान ना बन सके|
चलो घर जलाये जाए
ऐसे की वहाँ राख भी ना बच सके|
चलो विकास की आंधी चलाये
ऐसी की जिसमे न्याय की गुहार ना ठहर सके|
चलो प्रकृति को रौंदे
ऐसे की वो फिर जन्म ना दे सके|
चलो नदियों को रोके
ऐसे की वो फिर सागर से ना मिल सके|
चलो एक नया समाज बनाये
ऐसा की जिसमे सिर्फ हैवान रह सके|
चलो हम सब बदले
ऐसे की कोई इंसान ना रह सके|
