बातें, यादें,फिर शराब और जाम का पिए जाना,
मुश्किल है एक याद के सहारे, जिए जाना,
बहुत मुश्किल सा है ये जहर पिए जाना।
बाते तो जिंदगी भर होती रहेंगी
मुश्किल है मेरा उससे दूर जाना।
यूं गुमशुदा सा हुआ वो मेरे दिल से एक दिन
जैसे सागर से लहरों का लौट जाना।
और बीतें दिनों को याद कर सोचता हूं
की काश मिल जाता मुझे
 उसे पाने का कोई बहाना।
बीती शाम जब जाम हाथ में आया,
फिर मुश्किल सा था उसका छूट जाना
अब छोड़ो भी ये याद कर करके,सभी से रूठ जाना,
ये महफिल है, दुनियां है,  ऐसा होता है हर एक फ़साना,
बहुत मुश्किल है उसके बगैर जिए जाना।।।।।

अभिषेक अवस्थी।
(मानवाधिकार परिवार)
बरखेड़ा कलां पीलीभीत