रंग बने है रंग सजे हैं,जीवन की मुस्कान के
सजधज के होली खेलेंगे हम तो सीना तान के।।
सात रंगों की बनी रंगोली,सात रंगों का इंद्रधनुष
होली तो बस होली होती है ,क्या शुभ और क्या अशुभ
सबको गले लगाते है हम,सबको अपना मानकर
सजधज के होली खेलेंगे हमारो सीना तानकर।।
अजब गजब किस्से होते है
भारत की इस धरती पर
कभी मौज तो कभी सजा
खाते पीते बातें होती है
लेते है रंगों का मजा
खेले होली हैं हम तो
रघुवर को अपना मानकर।
सजधज के होली खेलेंगे, हम तो सीना तानकर।।
कवि:–अभिषेक अवस्थी
मानवाधिकार परिवार।।