चांद


ये भीगा आसमान है,

और चांद को गुमान है।

घूमता इधर उधर है,

तारों में उसकी जान है ।

ये भीगा आसमान है,

हां भीगा आसमान है।

तपता दिन और रात है,

किस्मतों की बात है।

करता सबसे प्यार वो,

ये जन्नतों का साथ है।

ये प्यारा सा है,गोल है,

करता दिनों में कई रोल है।

बांटता बराबर चांदनी,

न करता किसी में तोल है।

ये प्यारा कितना चांद है

ये कितना अनमोल है ।