मेरी ख़ामोशी
मेरी लाचारी
मेरा जिद्दीपन्न,
मेरा हर अवगण,
सब ज्यों का त्यों दिखता मेरा
बस प्यार नहीं दिखता मेरा.
तेरी ख़ाहिश से,
आजमाइश से ,
तेरे बडप्पन से
ये अकडपन से ,
कुर्बान चढ़ा रिश्ता मेरा,
बस प्यार नहीं दिखता मेरा.
मेरे आंसूं,
मेरी आहें,
उन बांहों को,
तरसे बाहें,
संग एक अकेलापन मेरा,
बस प्यार नहीं दिखता मेरा.
