आज नहीं तो कल,फिर इतिहास बनाएंगे
सफलता की राह पर,संघर्षों के पेड़ लगाएंगे
सींचेगे ईमानदारी से,मेहनत का फल पाएंगे
इंसानों की नगरी में,नया सूरज निकलेगा
ठंडी हवाओं के बीच,मध्यम उजियाला बिखरेगा समस्याओं का हल,मिल बैठ निकालेंगे
चिंता न हम कर,चिंतन की और जायेंगे
भरे पड़े कीचड़ में,कमल सा बन दिखलाएंगे
समय–समय पर,समय रूप ढल जायेंगे
बड़ो का आदर कर छोटो से प्यार जताएंगे
आज नहीं तो कल फिर इतिहास बनाएंगे

