खामोश चेहरे हैं, ज़ख्म बड़े गहरे हैं,
रूठी तक़दीरें हैं, पुख्ता ज़जीरें है,
टूटी सी आस है, हर मन उदास है,
कहीं दो जून रोटी को लड़ते है लोग,
कभी दो गज़ ज़मीं को तरसते हैं लोग,

ज़मीर-ए-इंसां कहीं ख़ो गया है।
मौला देख तेरी जन्नत को क्या हो गया है।।


अभय द्विवेदी (कलमकार)