एक हसरत दिल में लिए बैठा हूँ,
मिरी मुराद को इक अंजाम दे देना।

भले तक़दीर में खुशियाँ न देना पर,
दिल में ज़रा ईमान दे देना।

और अगर कोई पूछे नाम मेरा तो,
एक इंसाँ मेरी पहचान दे देना।

ग़र कभी रहम करना ऐ खुदा तो इतना करना,
मुझे फिर से ज़मीन-ए-हिंदुस्तान दे देना।।



अभय द्विवेदी(कलमकार)