ये साल भी बीत गया,
जैसे बीते हैं पिछले कई साल,
इस साल भी कुछ न बदला ,
जैसे न बदला है पिछले कई साल।।
इस बार भी नया साल आयेगा,
बो भी कई नई सौगातें लायेगा,
फिर सब कुछ वैसे ही थाम जायेगा,
जैसे थम रहें है पिछले कई साल।।
नये नये सबके अरमान सजेंगे,
कितनों के प्यार परवान चढ़ेगे,
कुछ टूट जायँगे कुछ बिखर जायँगे,
जैसा होता आ रहा है पिछले कई साल।।
नई राजनीति नये चहरे का उदय होगा,
नये चुनावी विकास के वादे होंगे,
शपथ होगी पर वादे पूरे न होंगे,
जैसे वादे अधूरे रह गये पिछले कई साल।।
वक्त की झोली से सबको एक कहानी मिलेगी,
किसी को राजा तो किसी को रानी मिलेगी,
फिर भी सबके दिल में एक कमी खलेगी,
जैसी कमी खलती आ रही है पिछले कई साल।।
~अभय दीक्षत
#newyear2022
#year2021
