जिसे में आज तक न पढ़ पाया,
तुम ऐसी गजल हो मेरे लिए,
जिसे आज तक न लिख पाया,
तुम ऐसी कहानी हो मेरे लिए।।
घर होते हुए भी बे-घर हुआ,
तुम ऐसा घर हो मेरे लिए,
जिसमें कभी ख़ुदको न देख सकूँ,
तुम ऐसा आईना हो मेरे लिए।।
जिसे में आजतक न समझ पाया,
तुम बो राज हो मेरे लिए,
जिसे कभी न पूरा कर पाया,
बो काज हो तुम मेरे लिए।।
तुम ऐसा जीवन हो मेरा,
जो हमेशा अधूरा रहा तेरे लिए,
में कुछ न हो सका तुम्हारा,
तुम सब कुछ हो मेरे लिए।।
~ अभय दीक्षित
#प्रेमसमर्पण
