सब ही  झूठ  सब ही   बेगाना   लगता है,
अब जिंदगी में न ठहर-ठिकाना लगता है,
तुम   संग  पहले  जो  बीता   है   जीवन ,
आज भी वही जीवन पल सुहाना लगता है।।

तुम बिन जीवन भी जीवन नहीं है,
मौत भी तुम बिन स्वीकार्य नहीं है,
जितना तडपेगें उतना  ही जानेंगे,
किसी से दिल लगाना आसान नहीं है।।

तुम बिन कोई गीत गीत नहीं है,
तुम बिन जीत भी जीत नहीं है,
तुम न हो जीवन के जिस क्षण में,
बो जीवित क्षण मौत से कम नहीं है।।

दिल में एक ऐसीं कशिश हमें भी जगानी है,
तुम बिन जिंदगी की अधूरी सी कहानी है,
तुम्हें  पा  लेंगे  तो  यहाँ से  पार हो जायेंगे,
तुम न मिली तो जिंदगी मझधार में बितानी है।।
~अभय दीक्षित