तुमहारे दिल का हाल जाने बिना
कैसे कह दूँ तुमसे प्यार हुआ है
मुझे भी एहसास ऐसा पहली बार हुआ है
जमाने को बता दूँ या तुमसे है पूछू
हकीकत में दिल पर कोई वार हुआ है
कैसे कह दूँ तुमसे प्यार हुआ है
तुम्हें देखकर एहसास जो मुझे होता है
तुम न देखूँ तो मन उदास बहुत होता है
क्या तुम्हें भी ऐसा कभी मेरे यार हुआ है
कैसे कह दूँ तुमसे प्यार हुआ है
दिल पर तुम्हारा एतवार हुआ है
क्या तुम्हें कभी ऐसा लगता है
तो जरा खुलकर बताना 
जो भी है बो सरे आम करना
दिल को कभी तुम उदास न करना
है प्यार गर तो इजहार करना
कह दो तुम मुझे भी प्यार हुआ है
मेरे दिल में भी बार हुआ है
तुमहारे दिल का हाल जाने बिना
कैसे कह दूँ तुमसे प्यार हुआ है।।
~अभय दीक्षित

#प्रेम