राम के नाम की धौस दिखाकर,
आक्रोश में जय श्रीराम के नारे लगाते हैं,
क्या पढा नहीं इनने राम के बारे में,
जो आते राम नाम हाथ स्वयं जुड़ जुड़ जाते हैं।।
कई कृष्ण के अनुयायी बनकर,
जैसे को तैसा पाठ सिखाते हैं,
क्या सुना नहीं इनने कृष्ण के बारे में,
जो एक सौ गली तक माफ़ी दे जाते हैं।।
कई लोग महावीर स्वामी का नाम पढ़कर,
हिंसा की बात बता जाते हैं,
क्या पढ़ा नहीं उन्होंने उनके बारे में,
हिंसा जो बोलना भी पाप बताते हैं।।
कई तो शिव के अनन्य भक्त बनकर,
मदिरा पीने को भक्ति बताते हैं,
ये पढ़ा नहीं जो महाकाल के बारे में,
जो मानवता की रक्षा के लिए विष पी जाते हैं।।
ये बात कतई न सही तुम्हारी,
जो धर्म को तुम कट्टरता बताते हो,
अरे पढ़ो गौर से तुम एक बार इन सबको,
मानवता के लिए हिंसा विष दोनों को पी जाते हो।।
~ अभय दीक्षित
